फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 46 के पार पहुंचा, गर्मी से व्याकुलता बढ़ी

विज्ञापन
garmi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा। मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। आग उगलते सूरज की तपिश के बीच पारा 46 तक जा पहुंचा। गर्मी ने लोगों की व्याकुलता ऐसी बढ़ाई है कि कूलर और पंखे की हवा से भी राहत नहीं मिल सकी। मौसम वैज्ञानिक और गर्मी पड़ने के आसार साफ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को तापमान ऐसा बढ़ा कि 46 तक पहुंच गया, अधिक गर्मी होने के चलते लोग पूरी तरह से परेशान दिखाई दिए। गर्मी में जिसे जहां भी जगह मिली वह छांव जाकर राहत की सांस ली। सड़कों पर अपेक्षाकृत लोगों की चहल पहल भी कम देखी गई जो अपने घरों से निकले उनको गर्मी और सूरज की तपिश से बचने के लिए तमाम इंतजाम करने पड़े। मौसम की गर्माहट को देखते हुए आने वाले समय में और अधिक गर्मी पड़ने के आसार साफ दिखाई देने लगे हैं। दिनों दिन बढ़ते जा रहे तापमान को लेकर लोग परेशान होने लगे हैं। वहीं गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की आंखमिचौली भी शुरू हो गई है। एक पल के लिए बिजली गुल होने से लोग पसीने में पूरी तरह से भींग जाते हैं। हालांकि अभी तक बिजली की ज्यादा कटौती नहीं है फिर भी बीच-बीच में बिजली की कटौती लोगों को झटका दिए जा रहे हैं। गर्मी का ऐसा आलम बना हुआ है कि कूलर और पंखे की हवा से भी राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें