फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से मासूम अपहृत, चार घंटे में कराया मुक्त

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। औरंगाबाद से सोमवार की रात 11 बजे एक साल के बालक का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ता बालक को दादा के हाथ से खिलाने के लिए ले गए। सूचना पर सतर्क हुई सदर बाजार और हाईवे पुलिस ने बालक को रात तीन बजे मुक्त कराकर तीनों अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया।
विज्ञापन


थाना सदर की जवाहर बाग कालोनी निवासी मनीष उर्फ दीपक का एक साल का बेटा करन औरंगाबाद में सांई मैरिज होम से अपहृत कर लिया गया। मनीष अपनी ताऊ की लड़की के विवाह समारोह में मशगूल थे। बच्चा अपने दादा कप्तान की गोदी में था। अपहरणकर्ताओं ने खिलाने के बहाने बच्चे को लिया और चले गए।

बच्चे के न दिखने पर यूपी-100 को सूचित किया। हाईवे और सदर बाजार पुलिस ने बालक को शंकर कालोनी से सकुशल मुक्त करा लिया। पुलिस ने तीन अपहरणकर्ता को भी पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि बच्चे को सकुशल मुक्त कराते हुए तीन अपहरणकर्ताओं को पकड़ा है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी सतवीर निवासी कासगंज, शंकर कालोनी (थाना हाईवे) निवासी बंशी और सुनील है। तीनों मजदूरी करते हैं। शादी समारोह में भाग लेने गए थे। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने पुलिस टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें