मथुरा। जवाहर बाग के 12 मामलों में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। कारण इस मामले के 60 आरोपियों का अदालत में हाजिर न होना था। इनमें से अधिकतर आरोपी मथुरा, आगरा, अलीगढ़ सहित प्रदेश की सात से अधिक जेलों में बंद हैं। अब इनकी सुनवाई 29 अप्रैल को की जाएगी।
मतदान के लिए गए पुलिस बल के कारण पुलिस की कमी चल रही है। इसके चलते सोमवार को जवाहर बाग के आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हो सके। करीब 60 आरोपियों को एसीजेएम-2 की अदालत में पेश होना था। केवल एक आरोपी ही कोर्ट मेें हाजिर हो सका जो कि जमानत पर था।
आरोपियों के जेल से न आने से सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में 29 अप्रैल को सुनवाई होनी है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि सोमवार को इस मामले में कोई भी सुनवाई नहीं हो सकी।