फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, इंतजाम दुरुस्त

विज्ञापन
आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, इंतजाम दुरुस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। लोकतंत्र के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगीं। इसके लिए रविवार को मंडी समिति में तैयारियां चलती रहीं। पोलिंग पार्टियों के लिए 73 टेबिल लगाई गई हैं। साथ ही 3168 मतदान कार्मिक 23 अप्रैल को होने वाले मतदान में अपनी भूमिका अदा करेंगे।
विज्ञापन

लोकसभा क्षेत्र एटा की विधानसभा मारहरा और एटा में मतदान कराने की तैयारी चल रही है। पोलिंग पार्टियों को ड्यूटी वितरण करने के लिए 13 और सामग्री वितरण करने के लिए 30-30 टेबिल लगाई गई हैं। साथ ही कर्मचारियों को ड्यूटी और सामग्री वितरण को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। रविवार को सीडीओ उग्रसेन पांडेय, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह ने मंडी समिति का निरीक्षण किया।
बूथों पर की जा रहीं तैयारियां
जिला प्रशासन ने विस क्षेत्र के बूथों पर तैयारियां तेज कर दी हैं। 10-10 आदर्श बूथों को सजाने और संवारने का काम तेजी से चल रहा है।
प्रेक्षक ने किया बूथों का निरीक्षण
मतदान की तैयारियों को लेकर रविवार को प्रेक्षक प्रदीप पी ने एटा विस क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने रिजोर क्षेत्र के गांव नगला भजुआ मेें बने बूथ को देखा।
विज्ञापन

प्रपत्र तैयार करने का काम तेज
पोलिंग पार्टी रवानगी के दौरान मतदान कार्मिकों को मतदान के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले प्रपत्रों को तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। रविवार को तहसील सभागार में इसे लेकर कर्मचारी काम में जुटे रहे।
पुलिस लाइन में हुई ब्रीफिंग
एटा और मारहरा विस में मतदान संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया जाना है। इसके लिए रविवार को पुलिस लाइन में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने सुरक्षा बलों की ब्रीफिंग की। साथ ही मतदान को लेकर तमाम दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें