फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के श्रद्धालुओं को मुसीबत बना गुर्जर आंदोलन, कम हुई आवक

विज्ञापन
गुर्जर आंदोलन - फोटो : ANI
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। राजस्थान में चल रहा गुर्जर आंदोलन राजस्थान के श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बन रहा है। तीर्थनगरी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। हालांकि तमाम श्रद्धालु आंदोलन को धता बताकर लंबी दूरी तय करने के बाद तीर्थनगरी पहुंच रहे है।
विज्ञापन

गुर्जर आंदोलन उग्र है जिससे राजस्थान की ओर से सोरों-कासगंज की ओर आने वाली कुछ ट्रेनें निरस्त हैं और बसें भी नहीं आ रहीं। चूंकि तीर्थ नगरी सोरों राजस्थान के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। ऐसे में सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन सोरों में पहुंचते हैं, लेकिन आंदोलन के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। हालांकि आर्थिक रूप से संपन्न श्रद्धालु मार्ग बदलते हुए करीब 200 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर निजी या किराये के वाहनों से सोरों पहुंच रहे हैं। श्र्
श्रद्धालु, पुरोहितों की बात-
- प्रतिदिन बहुत सी निजी ऑपरेटर्स की बसें और परिवहन निगम की बसें सोरों पहुंचती थीं। लेकिन पिछले एक सप्ताह से यह बसें नहीं आ रहीं है। जिससे श्रद्धालुओं की संख्या में कंमी आई है। केशव देव वशिष्ठ, पुरोहित।
विज्ञापन

- तीर्थनगरी में आने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हम लोग ब्यावर से आए हैं। आंदोलन के चलते रास्ते बंद थे। ऐसे में मार्ग बदलकर 200 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करने के बाद सोरों पहुंचे हैं। कालूराम, श्रद्धालु।
- पिता की अस्थि विसर्जन के लिए तीर्थनगरी में पहुंचना जरूरी था। किराये के वाहन से अस्थि विसर्जन के लिए सोरों पहुंचे हैं। जेब पर अतिरिक्त भार पड़ा। हरीश, श्रद्धालु।
- बीलखेड़ी से सोरों तक आने के लिए रास्ते बंद हैं। श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए सरकार आंदोलनकारियों से बात चीतकर सड़क मार्ग रास्ता खुलवाए। गंगाराम चौहान, श्रद्धालु।
तीसरे दिन भी ट्रेनें निरस्त
कासगंज। गुर्जर आंदोलन के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बांद्रा ट्रैक की ओर जाने वाली ट्रेनें भी तीसरे दिन निरस्त रखीं। मुंबई बांद्रा के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 22922 अंत्योदय एक्सप्रेस जो मंगलवार को कासगंज होते हुए बांद्रा जानी थी यह ट्रेन निरस्त रही। ट्रेन संख्या 22443 मुंबई बांद्रा, 19061 बंाद्रा रामनगर, 22444 बांद्रा मुंबई ट्रेन रेलवे ने निरस्त कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें