फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे के पानी में डूबने से प्रधान के बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शादी समारोह में खेलते समय ग्राम प्रधान का बेटा पानी से भरे गड्ढे में डूब गया। जानकारी पर परिजन बालक को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इकलौते बालक की मौत के बाद परिवार में चीत्कार मच गया।
विज्ञापन

मलावन क्षेत्र के गांव छछैना निवासी प्रधान रामवीर की बहन की शादी थी। शादी समारोह को लेकर घर के सभी लोग तैयारियों में लगे थे। तभी प्रधान का दो वर्षीय बेटा आर्यन घर से खेलते हुए पास में बने पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंचा गया और गिर गया। काफी समय तक आर्यन के नहीं दिखने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह गड्ढे में पड़ा मिला। आनन-फानन में परिजनों ने उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत के बाद शादी समारोह में माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें