फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलीफॉर्निया की महिला ने की 1.28 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। सोरों के एक युवक से कैर्लीफोनिया की एक महिला ने धोखाधड़ करके 1.28 लाख रुपये की ठगी कर ली। युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अमित मिश्रा निवासी मोहल्ला मिश्राना ने कैर्लीफोनिया की कंपनी से अपने लिए सामान की बुकिंग कराई। स्प्रिंट कोरियर कंपनी की संचालिका कैलिन बैनसी सिटी निवासी कैर्लीफोनिया ने उससे दो बार में 38500 व 90 हजार रुपये 23 नवंबर को खाते में डलवा लिए, लेकिन बुकिंग कराए गए सामान का आर्डर नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब काफी दिन तक सामान नहीं आया तो युवक ने महिला से संपर्क साधा, महिला ने जन्द ही सामान पहुंचने का भरोसा दिया। इसके बाद भी सामान नहीं भेजा तो युवक ने फिर से सपंर्क साधा, लेकिन लगातार संपर्क करने के बाद भी जब सामन नहीं भेजा गया तो युवक ने पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक ने ऑन लाइन बुकिंग कराई थी। बुकिंग के आधार पर खाते में धन ले लिया गया, लेकिन सामन नहीं भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें