फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागनगरी में गूंजा नारा, संजलि के कातिल करो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में राजनीति दलों के साथ-साथ कई संगठनों ने रविवार को संजलि के कातिलों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। सपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला और संजलि के परिजनों को न्याय देने की मांग की। सपा छात्र सभा और सपा लोहिया वाहिनी ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

सपा एमएलसी डा. दिलीप यादव के नेतृत्व में गांधी पार्क पर कैंडल जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा नेताओं ने कहा कि संजलि के कातिल गिरफ्तार किए जाएं। एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि आगरा की छात्रा संजलि के साथ जो घटना हुई है, वह बेहद दुख:द है।
विज्ञापन


कैंडल मार्च में पूर्व विधायक रमेशचंद्र चंचल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, खालिद नसीर, महानगर अध्यक्ष एहतशाम अली बाबर, पार्षद देशदीपक यादव, हरिओम गुप्ता, शाहिद अंसारी, कौशल किशोर, असलम रजा, अवेंद्र यादव शामिल थे।
विज्ञापन


सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष के वी यादव और यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव के संयुक्त नेतृत्व में युवकों ने गांधी चौराहे पर भाजपा सरकार का पुतला जलाकर संजलि को न्याय दिलाने की मांग की। पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने और संजलि के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें