फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 रुपये के नोट भेजे जाएंगे प्रयोगशाला

विज्ञापन
100 का नोट
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर पुलिस द्वारा तीन दिन पूर्व युवक से एक नंबर के बरामद संदिग्ध नोटों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अमांपुर के कासगंज तिराहे पर मंगलवार को सब्जी विक्रेता के पास संदिग्ध नोट चलाते समय युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। सब्जी बिक्रेता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी एवं फर्जी करेंसी चलाने का मामला दर्जकर लिया। पुलिस ने आरोपी से बरामद 100 रुपये के 11 नोट को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजने का निर्णय लिया है। जांच से पता चल सकेगा कि युवक ने नोटों की फोटो स्टेट कराई अथवा कहीं से नकली करेंसी की कस्बे में आपूर्ति भेजी गई है। पुलिस ने अभी आरोपी को जेल नहीं भेजा है। पुलिस अभी तथ्यों की जांच करने के लिए पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को जेल भेज दिया गया है। जबकि नोटों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने के लिए फर्द तैयार कर ली गई है। जांच के बाद सही स्थिति सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें