फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने का आरोपी लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
Bribe
विज्ञापन
कासगंज। लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। आरोपी लेखपाल को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर दिया है। इसके अलावा विभागीय जांच भी शुरू कराई है। तहसीलदार ने गढ़ी के ग्रामीणों से भी बात की।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव गढ़ी में ग्रामीण अवैध कब्जों को लेकर परेशान थे, लेकिन लेखपाल पैमाइश के लिए रिश्वत मांग रहा था। इसकी शिकायत विधायक और तहसील प्रशासन से भी की गई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने भी शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा ग्रामीणों ने लेखपाल को रिश्वत देने का वीडियो बना लिया। यह वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उसके बाद डीएम आरपी सिंह के निर्देश पर एसडीएम सदर सुनील कुमार ने जांच शुरू कराई। तहसीलदार ब्रह्मानंद कठेरिया को जांच अधिकारी बनाया। बुधवार को तहसीलदार ने प्रारंभिक जांच में लेखपाल को दोषी पाया। तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी। रिपोर्ट के आधार पर दोषी लेखपाल रामपाल को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा प्रशासन ने विभागीय जांच भी शुरू करा दी है। इसके अलावा रिश्वत देने वाले ग्रामीण और आरोपी लेखपाल से पूछताछ के बाद अलग अलग पहलुओं पर जांच होगी। तहसीलदार ब्रह्मानंद कठेरिया ने बताया कि लेखपाल दोषी है। उसे निलंबित करने की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन

- तहसीलदार की जांच रिपोर्ट में लेखपाल को दोषी पाया गया। आरोपी लेखपाल को निलंबित किया गया है। जांच टीम अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
- सुनील कुमार, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें