फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपालकों को मिलेगा नंद बाबा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गोवंश की सुरक्षा और संरक्षा को लेकर सरकार बेहद संवेदनशील है। पशु आश्रय स्थलों के साथ तमाम योजनाओं के लिए गोवंश के लिए तमाम कवायद की जा रही हैं। अब सरकार ने गोवंश से प्राप्त होने वाले दूध की मांग बढ़ाने और गोपालकों को प्रोत्साहन देने के लिए नंदबाबा पुरस्कार योजना शुरू की है। योजना के तहत गोपालकों को विशिष्ट सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार लगातार गायों के दूध की मांग में वृद्धि करने के लिए प्रयास कर रही है। अब सरकार ने नंद बाबा पुरस्कार योजना की शुरुआत की है। इसे लेकर दुग्ध विकास कार्यक्रम के तहत योजना का संचालन करने के निर्देश सरकार के अनु सचिव बिंदु गोपाल द्विवेदी ने दुग्ध आयुक्त को दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि योजना के तहत वे दुग्ध उत्पादक पात्र होंगे, जोकि दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के तहत दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के सदस्य होंगे और संघ के माध्यम से साल में 1500 लीटर दूध की बिक्री करेंगे।

ऐसे दुग्ध उत्पादकों और गोपालकों को विभिन्न स्तर पर चयन समितियों चुना जाएगा। योजना के तहत नंद बाबा पुरस्कार के तहत विकास खंड स्तर पर 5100, जिला स्तर पर 21000 और राज्य स्तर पर 51000 रुपये के साथ पीतल की गाय और बछड़े के साथ नंदबाबा की मूर्ति और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उन्होंने योजना के तहत सभी दुग्ध संघों और जिलाधिकारियों को निर्देश भेजे हैं। योजना के तहत पात्र गोपालकों और दुग्ध उत्पादकों का चयन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें