फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बिजली आए ही थमा दिया हजारों रुपये का बिल

विज्ञापन
bulb
विज्ञापन
एटा। बीपीएल लाभार्थियों ने बिजली विभाग पर ठगे जाने का आरोप लगाया है। इनका आरोप है कि नि:शुल्क कनेक्शन देने वाले विभाग ने बिना बिजली दिए ही हजारों रुपए का बिल थमा दिया है। दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से मिलकर हजारों रुपये का फर्जी बिल भेजने की शिकायत की है।
विज्ञापन

मामला सकीट क्षेत्र के गांव पूठ जाटवान का है। पीड़ितों का आरोप है कि लगभग दो वर्ष पूर्व उन्हें तीन सौ रुपए लेकर नि:शुल्क कनेक्शन के नाम पर संयोजन दिए गए। विभाग ने मीटर भी लगा दिए लेकिन बिजली अभी तक नही मिली है। शिकायत करने पर बिजली कर्मी आज कल कहकर टालते रहे। बिजली न आने के चलते उन्हें भी चिंता नहीं रही लेकिन विगत दिनों विभाग ने बिना बिजली एवं रीडिंग के उन्हें हजारों रुपये का बिल थमा दिए हैं। हजारों के बिल से परेशान उपभोक्ता अपने साथ बिजली मीटर भी लेकर पहुंचे। जिसमें एक भी यूनिट बिजली का उपभोग नहीं है। शिकायत करने वालों में नानक चंद्र, गुड्डी देवी, रामौतार, सुशीला देवी, कुंवर सिंह, इंद्रपाल, रघुवीर, देवेश कुमार आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें