फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त को यमुना में सीधे गिरता मिला नाला

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम यम द्वितीया की तैयारियों में जुटने का दावा कर रहा है लेकिन सोमवार को नगर आयुक्त को स्वामी घाट का नाला यमुना में सीधा गिरता मिला। उनके द्वारा यम द्वितीया की तैयारियों का निरीक्षण किया जा रहा था। निगम अधिकारियों ने यम द्वितीया की अन्य तैयारियों को भी देखा।
विज्ञापन


9 नवंबर को यमुना में होने वाले यम द्वितीया स्नान की तैयारियां निगम ने प्रारंभ कर दी हैं। निगम द्वारा यमुना की सिल्ट हटवाने का काम प्रारंभ कर दिया है। सिल्ट को निगम अपने ही प्रांगण में डलवा रहा है।

नगर आयुक्त समीर वर्मा के साथ निरीक्षण के समय श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट के सदस्य गोपेश्वर चतुर्वेदी तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। स्वामी घाट पर गिर रहे नाले को देखकर अधिकारियों ने स्वामी घाट पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि जल्द ही यम द्वितीया की अन्य तैयारियों को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें