फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटा तक परिचालक का इंतजार करते रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी(मैनपुरी)। बरेली से चलकर इटावा जाने वाली इटावा डिपो की बस का परिचालक थाने में वे बिल गायब होने की शिकायत करने चला गया। इस बीच करीब एक घंटा तक सवारियां बस में बैठे परेशान होती रहीं।
विज्ञापन


सोमवार को इटावा डिपो की बस यूपी 75 एम 8220 के परिचालक ने थाने में तहरीर देते हुए कहा कि कुसमरा से ढढौंस के बीच में जब सवारियां उतरीं, तभी उसका झोला कहीं गुम हो गया। झोले में रेजगारी, टिकट व यात्रियों की वे बिल भी थीं। इस बीच बस स्टैंड पर करीब एक घंटा तक सवारियां परिचालक के इंतजार में बस में ही बैठीं रहीं।

यात्री एक घंटा तक परेशान होते रहे, लेकिन परिचालक का कोई अता पता नहीं था। सूत्रों के अनुसार बस फर्रुखाबाद से चलने के बाद तीन जगह पर चेक हुई। इसमें कई यात्री बगैर टिकट के मिले। इसी वजह से कंडक्टर मामला दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें