फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा करने गए युवक को दबंगों ने लौटाया, पूजा का सामान फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। मगोर्रा के कस्बा सौंख में अमावस्या पर मंदिर में दर्शन करने गए युवक को दबंगों ने लौटा दिया। दबंगों ने उसके हाथ से पूजा का सामान लेकर भी फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दबंग भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के गांव सहजुआ थोक निवासी देशराज पुत्र श्रीचंद जादौन रविवार को अमावस्या की पूजा करने सीताराम मंदिर स्थित पूर्वजों के देवोत्थान पर करने गया। मंदिर प्रांगण में खड़े दबंग लोगों ने पूजा करने गए देशराज को लौटा दिया और पूजा का समान भी फेंक दिया।

दबंगों ने युवक के साथ गाली-गलौज की। पीड़ित देशराज ने स्थानीय पुलिस चौकी में दबंग लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। बाद में सीता मंदिर प्रांगण मेें नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी भारत सिंह और चौकी प्रभारी अमित कुमार चौहान मय फोर्स के तैनात रहे। प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मंदिर में दर्शन से कोई भी किसी को नहीं रोक सकता। ऐसे दबंगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें