वृंदावन (मथुरा)। यमुना के जल स्तर में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के चलते गुरुवार को तटीय इलाकों में एक बार फिर बाढ़ का पानी भर गया। यमुना के पानी में बढ़ोतरी के चलते एक महीने में दूसरी बार आसपास के इलाकों में बाढ़ के हालात बने हैं।
गुरुवार को बढ़े यमुना के जलस्तर से तटीय इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए। इधर, केशीघाट परिक्रमा मार्ग में यमुना का पानी ऊपर सीढ़ियों तक पहुंच गया। वहीं शृंगार, चीरघाट, जुगलघाट व अन्य यमुना तट के घाटों पर देर शाम तक श्रद्धालु मां यमुना के भव्य रूप के दर्शन करने जुटे रहे।
दूसरी ओर यमुना खादर में बसी कालोनियों में बाढ़ के पानी के बढ़ने से क्षेत्रवासियों में भय बना हुआ है। पिछले दिनों आई बाढ़ को देखते हुए अभी से लोग अपना सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने लगे हैं।