फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूम्हा में आज जनसभा को संबोधित करेंगे जयंत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/मांट/नौहझील/सौंख। बिजली दरों की वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार दस अगस्त को राया के कूम्हा में होने वाली जनसभा को रालोद उपाध्यक्ष पूर्व सांसद जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। युवा बाइक रैली निकालकर अपनी ताकत का अहसास भी कराएंगे।
विज्ञापन


10 अगस्त को राया के कूम्हा में होने वाली रालोद की बिजली दरों में वृद्धि को लेकर रालोद जिलाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह, रालोद युवा के महासचिव रामरसपाल सिंह पौनियां, पूर्व मीडिया प्रभारी उमेश चौधरी और महासचिव जयवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।

प्रदेश की केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ खड़े होने की अपील की। रालोद युवा के महासचिव रामरसपाल सिंह पौनियां ने बताया कि 300 बाइकों की रैली राधे कोल्ड स्टोर सिहोरा से 10 बजे निकलेगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की 10 अगस्त गांव कूम्हा में होने वाली सभा के लिए मांट, नौहझील व सौंख के रालोद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। योगेश नौहवार के नेतृत्व में गुरुवार को जाबरा, खुर्रम, वकला, नगला श्याम, नीमगांव, शेरनी, नगरीय आदि गांवों में जनसंपर्क किया गया।

राजकुमार सागवान, अशोक चौधरी, लालजीत प्रधान, सुबोध, धीरज चौधरी आदि शामिल एराहुल चौधरी आदि ने रैली को सफल बनाने की अपील की। नौहझील में बरोठ, पालखेड़ा, पारसौली, मानागढ़ी, मुसमुना, बाजना व मरहला मुक्खा में जनसंपर्क किया गया। भगवती प्रसाद सुधीर प्रधान, सतेंद्र प्रधान, रविंद्र प्रधान, नरेंद्र चौधरी, शोभित नरवार आदि साथ थे।

रालोद के युवा नेता शोभित चौधरी के नेतृत्व में जयंत चौधरी के स्वागत में यमुना एक्सप्रेसवे पर बाजना कट से सभा स्थल तक बाइक रैली निकाली जाएगी। यह जानकारी रालोद नेता योगेश नौहवार ने दी है। रालोद के जिलाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में 24 गांवों में जनसंपर्क कर रैली में भीड़ करने की अपील की।

गांव बछगांव, कौथरा, मगोर्रा, रसूलपुर, पुरा, नगला देविया, नगला बर, नगला खारी, सोंन, फ ौंडर, नैनूपट्टी आदि गांवों में जनसंपर्क किया गया। सुरेश भगत, बाबूलाल, पालेंद्र सिंह, बच्चू चाहर, संतोष सिंह, बच्चन पहलवान, रनवीर रावत, चेतराम प्रधान, गुड्डू सिंह, लाल सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें