फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक प्रयोग में बरतें सावधानी, नहीं होगी परेशानी

विज्ञापन
फेसबुक प्रयोग में बरतें सावधानी, नहीं होगी परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। सोशल मीडिया के दौर में फेसबुक और अन्य सोशल साइट्स का प्रयोग भी परेशानी की वजह बन सकता है। फेसबुक प्रयोग करते वक्त छात्राएं विशेष सावधानी बरतें। अपनी व्यक्तिगत जानकारियां फेसबुक, इंस्टाग्राम पर बिल्कुल शेयर न करें। यह बातें शहर के निधौली रोड स्थित ट्यूलिप पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने छात्राओं से कहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने किया। इस मौके पर उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो छात्राएं सोशल मीडिया का प्रयोग करती हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। यदि छात्रा कोई पोस्ट शेयर करती है, तो केवल अपने परिजन या फिर रिश्तेदारों तक ही उसे सीमित करके रखें। छात्राएं अपने साथ होने वाली किसी भी अप्रिय घटना को छुपाए नहीं और उसे परिजन और विद्यालय में शिक्षकों को दें। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की पहल सराहनीय है। छात्राओं को जागरूक करने का अच्छा माध्यम है। एसआई सारिका त्यागी ने छात्राओं को वूमेन हेल्पलाइन 1090,181, 100 डायल आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही गुड टच और बैड टच के साथ मनचलों से निपटने के लिए पंच मारने सहित छात्राओं को तमाम जानकारी दीं। प्रधानाचार्य बिंदु जैसवाल ने मुख्य अतिथि का बुके भेंट कर स्वागत किया। सीओ सिटी वरुण कुमार, कोतवाली नगर प्रभारी पंकज मिश्रा, विद्यालय प्रबंधक पीयूष जैन, अदन, शाहिद, रीता, मनोज पचौरी, अर्जुन सिंह, तरंग जैन मौजूद रहे।
सीएफओ ने दिया आग बुझाने का प्रशिक्षण
एटा। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित की गई पुलिस की पाठशाला में सीएफओ शिवदयाल शर्मा ने आगजनी से निपटने के लिए उपाय बताए। उन्होंने कहा कि यदि कभी गैस सिलिंडर में आग लगती तो घबराए नहीं और पहले तो सिलिंडर से निकलने वाली गैस का रेगुलेटर बंद करें। यदि यह संभव नहीं हो पा रहा है तो घर में मौजूद पौछा वाले कपड़े या जूट के बोरे से सिलिंडर को ढककर आग पर काबू पाया जा सकता है। आगजनी होने पर सिलिंडर को इधर उधर न पटकें और उसे सीधा खड़ा रहने दें। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राएं बोलीं, अब करेंगे डटकर मुकाबला
पाठशाला के जरिये काफी नई जानकारियां मिली हैं। आत्मनिर्भर बनकर समस्याओं से डटकर मुकाबला करेंगे।
निधि राजपूत
अब तक पुलिस को लेकर मन में नकारात्मक छवि थी, मगर एसएसपी को सुनकर लगा कि अब पुलिस बदल गई है।
फाइजा मलिक

पाठशाला में वुमेन हेल्प लाइन के बारे में बताया गया। अब तक पता नहीं था। मुसीबत में अब इसका प्रयोग करेंगे।
हर्षिता गुप्ता
आग को काबू में करने के उपाय पाठशाला में बताए गए। इतने आसान तरीकों से हर आग से होने वाले हादसों को रोक सकते हैं।
दिशा जैन

पाठशाला में जाना कि यूपी 100 हर मुसीबत में मददगार है। इसके जरिए अब हम किसी भी पीड़ित की आसानी से मदद कर सकते हैं।
अंजली यादव
सोशल मीडिया के प्रयोग को लेकर एसएसपी ने जो कहा, इसका पूरी तरह से पालन करेंगे। ताकि हर परेशानी से बचे रहें।
चंचल यादव
अमर उजाला का पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम प्रशंसनीय है। इससे छात्राएं आत्मनिर्भर बनती हैं। साथ ही उनमें कानून की समझ विकसित होगी।
बिंदु जैसवाल, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें