फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा कराने को पहुंची पुलिस

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। गोपाल बाग पर करोड़ों रुपये कीमत की जमीन पर पुलिस शुक्रवार को कब्जा कराने में लगी रही। एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद कब्जा कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया।
विज्ञापन


मनीराम बॉस निवासी राजेश कुमार का कहना है कि गोपाल बाग पर पंप के समीप जमीन पर वे 42 वर्षों से काबिज हैं। शुक्रवार को कुछ भूमाफिया ने पुलिस के आला अधिकारियों से मिलीभगत कर बाउंड्रीवाल, गेट को तोड़कर इस करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया।

विरोध करने पर उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत जब थाने में जाकर की तो पुलिस सुनने को तैयार नहीं हुई। भूमाफिया धड़ल्ले से कब्जा करने में जुटे रहे। आरोप लगाया कि गुरुवार रात भूमाफिया के साथ सीओ भी जेसीबी लेकर जमीन पर कब्जा कराने पहुंचे थे।
विज्ञापन


इतना नहीं मेरे तीन व्यक्तियों को थाने में ले जाकर बंद कर दिया। बड़ी मुश्किल से तीनों को छोड़ा। राजेश कुमार ने बताया कि इसकी शिकायत एसएसपी बबलू कुमार से की तो पुलिस हरकत में आ गई। शाम तीन बजे इंस्पेक्टर अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने जमीन से मजदूरों को भगाकर काम बंद कराया।
विज्ञापन


‘मामले की जांच कराई जाएगी, यदि कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों से सख्ती से पेश आया जाएगा।’
-बबलू कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें