फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच को नहीं रोक पा रहा निगम

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा । निगम क्षेत्र में करीब पांच सौ स्थानों पर लोग खुले में शौच जा रहे हैं। निगमकर्मी इन स्थानों तक नहीं पहुुंच पा रहे हैं। उनके द्वारा मात्र 24 ओडीएफ (ओपन डेफीकेशन फ्री) स्थानों को चिहिंत किया गया है। निगम द्वारा इन स्थानों पर सामुदायिक शौचालय तैयार किए जाएंगे ।
विज्ञापन


निगम क्षेत्र में यदि 51 गांवों को शामिल कर लिया जाए तो करीब 500 स्थानों पर लोग खुले में शौच को जाते हैं। इनमें से कुछ लोगों के घरों में शौचालय होने के बाद भी खेत या अन्य स्थानों पर खुले में शौच को जाते हैं। इसके लिए निगम द्वारा कर्मचारियों की टीम बनाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

अभी तक उनके द्वारा मात्र शहरी क्षेत्र में ही ऐसे स्थानों को चिंहित किया जा रहा है। अभी तक निगम कर्मचारी मात्र 24 स्पॉट ही चिंहित कर पाए हैं। इन स्थानों पर निगम द्वारा सामुदायिक शौचालय बनवाए जाएंगे। इन सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही अन्य स्थानों को भी चिंहित कर शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें