फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टडी पर लिए दो आरोपियों से हुई पूछताछ

विज्ञापन
चंदन हत्याकांड में कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

चंदन हत्याकांड के मामले में जेल में बंद आरोपी मुनाजिर रफी एवं आमिर रफी दोनों सगे भाईयों को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया। दोनों आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन किसी असलाह की बरामदगी नहीं हो सकी। पुलिस को असलाह बरामद होने की उम्मीद थी।
विज्ञापन

26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के विवाद के दौरान युवक अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस मामले में मुनाजिर और आमिर पर भी चंदन हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है। दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय से अपनी हिरासत में लिया था जिससे उनसे पूछताछ नहीं हो पाई। पूछताछ न होने के कारण पुलिस ने कस्टडी रिमांड मांगा। बुधवार को न्यायालय ने पुलिस को 6 घंटे का कस्टडी रिमांड कुछ प्रतिबंधों के साथ दिया। निर्धारित समय के अनुसार पुलिस ने रिमांड पर लेने से पहले दोनों आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया। उसके बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में को। असलहा बरामद नहीं हो सका। जबकि पुलिस को आशंका थी आरोपियों ने असलाह हजार नहर इलाके में छिपाए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें