फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों की हड़ताल पर भड़के लोग, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी- किशनी। लेखपालों की हड़ताल से लोगों को परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी कामकाज नहीं होने पर लोग भड़क गए और तहसील में शनिवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की। लेखपालों की हड़ताल से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है। सरकारी बंटवारा और मेड़बंदी के आदेश के बाद किसानों की जमीन की पैमाइश नहीं हो रही है। वहीं, दूसरी और स्कूल खुलने के बाद छात्र-छात्राओं को आय और जाति प्रमाणपत्र के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि इनके बिना उन्हें स्कूल में दाखिला नहीं मिलेगा इससे उनकी एक साल बर्बाद हो जाएगी। किशनी तहसील में ही आय, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र के लगभग 1560 आवेदन लंबित पड़े हुए हैं। तहसील में कार्य नहीं होने से शनिवार को लोगों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने मांग की हड़ताल से उन्हें कोई लेना-देना नहीं हैं। लेखपालों की मांग में हमारा नुकसान क्यों किया जा रहा है। मुला देवी, अभिषेक कुमार, अशोक कुमार, आशीष, चंदन कुमार, कुलदीप ने कार्य करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें