फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटाडोर ने टेंपो में मारी टक्कर, म हला की मौत

विज्ञापन
पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज।
कासगंज-बरेली मार्ग पर मेटाडोर ने टेंपो में टक्कर मार दी जिससे टेंपो में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र और मां दोनों ही घायल हो गए।

गुरुवार की देर सांय दौलतपुर बुलंदशहर निवासी जीनत (30) पत्नी अमजद सहसवान अपनी मां के पास आई हुई थी। जीनत व उसकी मां उमैरा तथा पुत्र आमिर (10) हरनपुर अलीगढ़ जाना। इसके लिए वे सहसवान से कछला तक आने के बाद कछला से टेंपो से कासगंज आ रहे थे। रास्ते में मराठा होटल के समीप टेंपो में मेटाडोर ने टक्कर मार दी।

इससे जीनत, आमिर, उमैरा के अतिरिक्त अन्य टेंपो सवार घायल हो गए। जीनत, आमिर और उमैरा तीनों ही गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि अन्य चुटैल यात्री अपने गंतव्य को रवाना हो गए। जीनत की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ने परिवारीजन उसे एंबुलेंस से अलीगढ़ ले जा रहे थे रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। अलीगढ़ पहुंचकर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मौत होते ही उसके परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें