फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना प्रदूषण रोकने को दिल्ली सरकार नहीं कर रही सहयोग

विज्ञापन
यमुना का जल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कैमारवन स्थित गोविंद मठ में गुरुवार को हरियाणा के पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यमुना प्रदूषण रोकने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन दिल्ली सरकार का सहयोग नहीं मिल रहा। कहा कि दिल्ली सरकार का पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं है, वह केवल राजनीतिक मुद्दों को गर्माने तक सीमित रह गई है।
विज्ञापन


वह यमुना रक्षक दल की आयोजित बैठक में भाग लेने आए थे। उन्होंने बताया कि हरियाणा के हथिनी कुं ड से दिल्ली तक जो यमुना का पानी आता है वह एकदम शुद्ध होता है। दिल्ली से आगे की तरफ कालिंदी कुंज होता हुआ उत्तर प्रदेश के लिए जो पानी जाता है वह दो बीओडी (बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड) से 70 बीओडी हो जाता है।

इससे मालूम होता है कि यह यमुना का स्वच्छ जल न होकर मात्र दिल्ली के सीवर व गंदे नालों का पानी होता है।
उन्होंने कहा कि यमुना प्रदूषण रोकने के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोग मिलकर दिल्ली के कालिंदी कुंज से राजघाट तक मार्च निकालकर दिल्ली सरकार को यमुना प्रदूषण रोकने पर विवश करेंगे। दिल्ली के अंदर 22 किलोमीटर क्षेत्र में यमुना में नाले गिर रहे हैं, उनको रोकने के लिए दिल्ली सरकार को ठोस प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन


यमुना प्रदूषण रोकने के लिए किया मंथन

कैमारवन स्थित गोविंद मठ में यमुना रक्षक दल की बैठक में हरियाणा के पर्यावरण मंत्री ने यमुना प्रदूषण रोकने को लेकर मंथन किया। बैठक में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयकृष्ण दास, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, रमेश सिसौदिया, श्यामसुंदर दुबे, रमेशचंद्र शर्मा, राजवीर सिंह, श्रीगोपाल शर्मा, श्रीदास प्रजापति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें