मैैनपुरी। लखनऊ से आई यूपीएचएसएसपी की टीम ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मरीजों और तीमारदारों से भी जानकारी ली। डॉक्टरों तथा कर्मचारियों से भी उनके कक्ष में आने वाली दिक्कतों व उपकरणों की जानकारी जुटाई। आईएमएस लखनऊ और यूपीएचएसएसपी की टीम स्वास्थ्य सलाहकार भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिला अस्पताल पहुंची। टीम के सदस्यों ने यहां अस्पताल पहुंचकर प्रत्येक विभाग में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
टीम प्रभारी ने बताया कि शासन और विभाग ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। इसके तहत निरीक्षण कर मैप तैयार किया जा रहा है। अस्पताल में उपकरण से लेकर भवन तक की जांच की जा रही है। अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से लैस करते हुए अपग्रेड करने की तैयारी की जा ही है। लखनऊ से आई टीम में जावेद हुसैन, शशी भूषण, अरविंद कुमार, यूपीएचएसएसपी की जिला मैनेजर वरुणा पूनम आदि रहीं।