फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर मरीजों के लिए जिलास्तर से ही होगी दवाओं की खरीद

विज्ञापन
Pills - फोटो : GettyImages
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में दवाइयों की व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को सीएमएस ने अधीनस्थों के साथ बैठक की। इस दौरान विभाग और शासन से किसी प्रकार की राहत न मिलने पर निजी स्तर पर आपात काल स्थिति से निपटने के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में दो महीने से दवाइयों का संकट है। इस संकट को लेकर न केवल मरीज, बल्कि अस्पताल प्रशासन भी परेशान है। पूर्व में निजी संस्थानों ने सहयोग किया था, लेकिन अब कोई मदद के लिए नहीं पहुंच रहा।

विभाग से कुछ बजट मिला, लेकिन खरीदने की व्यवस्था न होने पर सीएमएस डा. आरके सागर ने शुक्रवार को अपने कार्यालय के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक ऑनलाइन खरीदारी में दिक्कत आ रही है, तब तक जनपद स्तर से ही दवाइयों को खरीदकर आपात व्यवस्थाओं को चलाया जाए।
विज्ञापन


ओपीडी और भर्ती मरीजों के उपचार के लिए भी दवाइयों की व्यवस्था की जाए। बैठक में सभी ने इस बात पर सहमति जताई। इसके बाद सीएमएस ने दवाइयों को निजी स्तर से ही उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें