अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का प्रयास: सांसद
- फोटो : अमर उजाला
एटा। ग्राम स्वराज अभियान को सफल बनाने के लिए सांसद राजवीर सिंह राजू भईया ने विकास खंड सकीट के गांव अयार में रात्रि चौपाल लगाई। गांव के नौ गरीब लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित किए।
मंगलवार रात सांसद ने आयोजित रात्रि चौपाल में कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान को सफल बनाने में सभी अपना सहयोग करें। जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ उग्रसेन पांडेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, सीएमओ डा. अजय अग्रवाल, पीडीडीआरडीए अजय कुमार पांडेय ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी रामसिंह अहिरवार रहे। ग्रामीणों को टायलेट एक प्रेमकथा फिल्म दिखाकर शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।