फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब पति मुझे छोड़ रचा रहा दूसरी शादी

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

एटा। साहब मुझे छोड़कर पति दूसरी महिला के साथ शादी रचा रहा है। यह बात रोते हुए एक महिला ने एसएसपी से कही है। महिला की बात सुनकर एसएसपी ने कोतवाली देहात पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

शहर निवासी एक महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी न्यूराई कोतवाली देहात निवासी एक युवक के साथ 2012 में हुई थी। जिसके चलते उसके एक पांच साल की बच्ची है। दहेज की खातिर उसके ससुरालीजन उसका शादी के बाद से ही उत्पीड़न करने लगे थे। शादी के दो साल बाद ही ससुरालियों ने उसे जान से मारने का प्रयास करते हुए मारपीट भी कर दी थी।
विज्ञापन


इससे परेशान होकर वह अपने मायके में माता-पिता के साथ रहने लगी है। मायके में रहने के बाद ससुरालियों ने एक राय होकर उसके पति की मैनपुरी निवासी एक युवती के साथ शादी तय कर ली। इसकी उसे जानकारी हुई तो उसने ससुरालियों से शादी रचाने का विरोध किया। इतना ही नहीं पीड़िता थाना कोतवाली देहात पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी कोई बात न सुनते हुए कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि पुलिस उसको ही उल्टा रात भर थाने में बैठाए रखी। इससे आहत होकर पीड़िता पुलिस कार्यालय पर पहुंची और एसएसपी अखिलेश चौरसिया से न्याय की गुहार लगाई। वही कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जांच कर कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें