मैनपुरी। नियम विरुद्ध तरीके से लगाए गए संकुल प्रभारियों को खंड शिक्षाधिकारी बेवर ने बेसिक शिक्षाधिकारी के निर्देश पर कार्यमुक्त करने का पत्र जारी कर दिया है। उनके स्थान पर शासनादेश के तहत आने वाले शिक्षकों को संकुल प्रभारी की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। खंड शिक्षाधिकारी बेवर जेपी पाल ने पूर्व में संकुल प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे लोगों को हटाते हुए संकुल केंद्र महमुदिया के लिए महेंद्र सिंह, रामनगर के लिए मिथलेश कुमारी, बरा के लिए संजय सिंह, मुड़ई के लिए सूर्यप्रकाश दीक्षित, नवीगंज के लिए सुमनलता, जासमई के लिए इंद्रजीत शाक्य, कुशलपुर के लिए कमलेश कुमार, बरौली के लिए बलवीर सिंह, भैंसरोली के लिए मुमताज खान, परौंख के लिए धर्मदास यादव, बझेरा के लिए मिथलेश कुमारी और अरमसराय के लिए रमा देवी को संकुल प्रभारी नियुक्ति किया गया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो पहले से कार्यरत संकुल प्रभारी कार्यमुक्त नहीं हो रहे हैं। जिसकी शिकायत शिक्षाधिकारियों से की गई है।
जनपद में नियम विरुद्ध संकुल प्रभारियों के मामले की जानकारी आरटीआई के तहत भोगांव के मोहल्ला गांधी नगर निवासी एडवोकेट मानवेंद्र सिंह ने मांगी थी। जिसके बाद पता चला कि बेवर में 12 संकुल प्रभारी मानक के विपरीत तैनाती किए गए हैं। एडवोकेट मानवेंद्र सिंह ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी। मुख्यमंत्री कार्यालय से पत्र जारी होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग हरकत में आया और नियम विरुद्ध तैनात किए गए संकुल प्रभारी हटाए गए।