फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिपकली गिरी चाय पीने से पांच लोगों हालत बिगड़ी

विज्ञापन
एमडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

चाय में अचानक छिपकली गिर गई। जिसे पीने से दो बच्चो सहित पांच लोगों की हालत खराब हो गई, जिन्हें परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना सकीट क्षेत्र के गांव चपरई निवासी जयवीर की पत्नी नीरज सुबह घर पर चाय बना रही थी। उसी समय अचानक चाय में छिपकली गिर गई। इसका घर के किसी के व्यक्ति को पता नहीं चला और उन्होंने छिपकली गिरी हुई चाय पी ली। चाय पीने कुछ समय पश्चात एक के बाद एक घर के व्यक्ति की तबियत खराब होने लगी। अचानक तबियत खराब होने की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने जयवीर और उसकी पत्नी नीरज, पुत्री चांदनी, तान्या और बेटा आदित्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि उपचार के बाद सभी की हालत ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें