फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में कॉपी-किताब की बिक्री की निगरानी करेंगे एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सीबीएसई और आईसीएसई द्वारा संचालित स्कूल के विद्यालय कैंपस में ही पुस्तकों की बिक्री करने पर डीएम ने चिंता जाहिर की है। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी उपजिलाधिकारियों व क्षेत्राधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए हैं। जनपद में संचालित सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों में विद्यालय प्रांगण में ही पाठ्य पुस्तकें, ड्रेस और बैग आदि वितरित किए जाने की शिकायतें जिलाधिकारी को मिली थीं।
विज्ञापन


इसको जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। डीएम ने कहा कि विद्यालय प्रांगण में पुस्तकों की बिक्री आदि अवैध है। यह कदापि नहीं होने दिया जाएगा। डीएम ने बताया कि इसके लिए सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र के स्कूलों में भ्रमण करें और जांच करें कि कहीं स्कूल प्रांगण में ही पाठ्य पुस्तकों की बिक्री तो नहीं हो रही है। यदि किसी विद्यालय में शासनादेश की अवहेलना कर कुछ गड़बड़ किया जा रहा है तो संबंधित विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें