फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीय आज, तैयार हुए आभूषण के बाजार

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। अक्षय तृतीय पर्व को लेकर शहर के आभूषण बाजार सज गए हैं। शहर में संचालित दो सौ से अधिक आभूषण विक्रेताओं ने मांग के अनुरूप सामान मंगाए हैं।

विक्रेताओं के अनुसार इस दिन सोने की खरीददारी अधिक होती है। अक्षय तृतीय पर्व पर सोने के आभूषण की मांग बढ़ जाती है। पर्व को लेकर उत्साहित ज्वैलर्स की दुकानें सज गई हैं। अच्छे कारोबार की आस लगाए कारोबारी मंहगे भाव से सहमे हैं। लेकिन सहालग के चलते वे उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन


आभूषण विक्रेता अमित चौहान के अनुसार ग्राहकों की मांग के अनुरूप इयर रिंग, टॉप्स, बालियां एवं अंगूठी की सर्वाधिक डिजायन मंगाई गई हैं।
ज्वेलर आनंद जैन का कहना है कि छोटे आइटम का क्रेज सर्वाधिक है। ऐसे में कान की बाली आदि के साथ गले की चिट पट्टी भी स्पेशल आर्डर पर मंगाई गई हैं। आभूषण कारोबारी पंकज सोलंकी के अनुसार गत वर्ष की तुलना में सोना दो हजार रुपए महंगा होने के चलते मंदे की भविष्यवाणी की जा रही है। लेकिन सहालगों के चलते अच्छे कारोबार की आस है। बताते चलें कि गत वर्ष तीस हजार रुपए प्रति दस ग्राम की तुलना में इस बार सोना 32 हजार रुपए से ऊपर है।
विज्ञापन


महर्षि परशुराम जयंती के चलते जिले में आयोजनो की धूम रहेगी। ब्राहमण समाज संगठन हवन, पूजा आदि का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें