फिरोजाबाद। एसएसपी डॉ. मनोज कुमार ने जिले की कानून व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
गुरुवार रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने थाना उत्तर के लोकेश भाटी को हटाकर टूंडला एवं पचोखरा एसएचओ प्रवेश कुमार को उत्तर भेजा है। टूंडला एसएचओ मुनीशचंद्र को पचोखरा की जिम्मेदारी सौंपी है। मक्खनपुर एसएचओ राकेश कुमार गुप्ता को खैरगढ़ एवं खैरगढ़ में तैनात सुजात हुसैन को मक्खनपुर भेजा है। थानाध्यक्ष फरिहा अनिल कुमार को थानाध्यक्ष नारखी बनाया है।
क्राइम ब्रांच के प्रभारी नीरज मिश्रा को थानाध्यक्ष लाइनपार एवं लाइनपार में तैनात तेज बहादुर सिंह चंदेल को अपराध शाखा में भेजा है। कैलादेवी चौकी इंचार्ज सर्वेश कुमार को थानाध्यक्ष फरिहा का प्रभारी बनाया है। नारखी एसएचओ संजय सिंह को मुख्यालय पर ही सीसीटीएनएस का प्रभारी बनाया है। शिकोहाबाद आगरा गेट चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह को क्राइम ब्रांच का प्रभारी बनाया है। एसएसपी के आदेश जारी होने के साथ नए थाना प्रभारियों ने अपनी नई तैनाती का चार्ज संभाल लिया है।