फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कागजात देख कर नौ ट्रैक्टर छोड़ दिए

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। चोरी और फर्जीवाड़े के 80 ट्रैक्टर बताने वाली छाता पुलिस शनिवार को बैकफुट पर दिखी। परिवहन विभाग के अफसरों ने कागजात सही पाए तो पुलिस ने बरामद 80 ट्रैक्टरों में नौ को छोड़ना ही अपनी समझदारी समझी। इसके अलावा 19 ट्रैक्टरों पर ग्रामीणों ने दावा किया है। इन 19 ट्रैक्टरों के कागजात सही पाए जाने पर जल्द छोड़ने की बात पुलिस और प्रशासन के अफसर कह रहे हैं।
विज्ञापन


छाता और राजस्थान पुलिस ने छाता के गांव खायरा और कोसीकलां के गांव जॉब में दो दिन लगातार छापामार कार्रवाई करके 80 ट्रैक्टर बरामद किए गए थे। शुरुआत में पुलिस इन सभी ट्रैक्टरों को चोरी और फर्जीवाड़े का बता रही थी। शुरुआत में जरूर पुलिस के डर से ग्रामीण घरों का छोड़कर भाग खड़े हुए थे, पर शुक्रवार को इन ग्रामीणों ने एकत्रित होकर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. तेजवीर सिंह के सामने अपनी दास्तां बयां की।

डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शनिवार को एसडीएम, एआरटीओ, सीओ और कोतवाल की टीम बनाकर ग्रामीणों के कागजात देखकर छोड़ने के निर्देश दिए। शनिवार को खायरा के 200 ग्रामीण कोतवाली छाता पर पहुंचे। इनमें से नौ ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के कागजात दिखाए। कोतवाली प्रभारी प्रमोद पवार ने बताया कि नौ ट्रैक्टरों के कागजात सही पाए जाने पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


19 ट्रैक्टरों के कागजात सही मिले तो रह जाएंगे 52 ट्रैक्टर
मथुरा। दो दिन छापामार कार्रवाई करके 80 ट्रैक्टर बरामद करने वाली छाता पुलिस के पास अब केवल 71 ही ट्रैक्टर रह गए हैं। इन 71 ट्रैक्टरों में से 19 पर ग्रामीण दावा कर चुके हैं। अगर इन ट्रैक्टरों के कागजात सही पाए गए तो फिर 52 ट्रैक्टर ही पुलिस के कब्जे में रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें