एटा। मानवाधिकार आयोग ने नया गांव के तत्कालीन एसओ जगतपाल सिंह पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। बताया गया है कि तत्तकालीन एसओ जगतपाल ने सीओ के आदेश के तीन दिन बाद पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की थी। वर्तमान में मैनपुरी क्राइम ब्रांच में तैनात है।
बताते चले कि थाना नया गांव क्षेत्र के गांव नावर निवासी संतोष और उसकी पत्नी के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा तो उसने टालमटोल कर दी। इसके बाद पीड़ित ने सीओ से गुलार लगाते हुए दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की अपील की। सीओ ने एसओ के लिए आदेश कर दिए। मगर एसओ ने दबंगों के दबाव में पीड़ित की रिपोर्ट तीन दिन बाद दर्ज की। विलंब से रिपोर्ट दर्ज करने में तत्कालीन सीओ धर्मसिंह मार्छल ने एसओ के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करा दिया। इसको लेकर पीड़ित ने मानवाधिकार आयोग का भी दरवाजा खटखटाया। आयोग ने एसओ को दोषी मानते हुए 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। जिसे पीड़ित को मुआवजे के बतौर मुहैया कराए जाने के विशेष सचिव उत्तर प्रदेश श्याम लाल यादव ने निर्देश दिए है।