फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहवन में जल्द बनेगा होमगार्ड कार्यालय

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। अब होमगार्ड का जिला कार्यालय लोहवन के निकट बनेगा। इसके लिए होमगार्ड अधिकारियों ने जमीन तय कर ली है। इस जमीन को हासिल करने के लिए डीएम के माध्यम से नगर निगम को प्रस्ताव भेजा है। वर्ष 1995 से होमगार्ड का जिला कार्यालय विकास प्राधिकरण के भवन में बना हुआ है। विगत दिनों प्राधिकरण की इमारत जर्जर होने के चलते जब होमगार्ड अधिकारियों ने इसे सही कराने के लिए कहा तो प्राधिकरण ने इस बिल्डिंग को खाली करने का फरमान सुना दिया। इसके चलते होमगार्ड के कमांडेंट महेंद्र सिंह ने नगर निगम क्षेत्र में करीब 1050 वर्ग मीटर जमीन देख ली। यह जमीन अब नगर निगम क्षेत्र में आ रही है। जिलाधिकारी ने यह जमीन देने पर संस्तुति कर दी है। होमगार्ड कमांडेंट महेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निगम की ओर से इसकी अनुमति मिलते ही कार्यालय का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें