फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज नहीं मिलने पर दी शादी तोड़ने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/सिरसागंज। दहेज में दो लाख रुपया और बाइक नहीं देने पर दूल्हे के पिता ने दूसरी शादी तोड़ने की धमकी दे डाली। इससे व्यथित पिता सोमवार को डीएम नेहा शर्मा और एसएसपी डा. मनोज कुमार से अपनी वेदना सुनाई। शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसएसपी डा. मनोज कुमार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


थाना सिरसागंज के गांव नगला मदारी निवासी राजन सिंह पुत्र माधो सिंह सोमवार सुबह अपनी पत्नी और बेटी किरन के साथ एसएसपी डा. मनोज कुमार से मुलाकात की। शिकायती पत्र में कहा कि पुत्री किरन की शादी थाना मटसेना क्षेत्र के गांव गिधौरा निवासी विक्रम बाबू पुत्र खेमचंद्र के साथ तय की थी। शादी में पांच लाख रुपये में तय हुई थी।

शादी तय करते समय 51 हजार की नकदी के साथ ही कपड़ा एवं अन्य सामान दिया था। 31 जनवरी 2018 को तीन लाख रुपया नकद, एक सोने की अंगूठी एवं चेन को देने धर्मदास पुत्र रामस्वरूप निवासी रुधैनी जैतपुरा थाना सिरसागंज एवं ब्रजेश पुत्र माधो सिंह के साथ देने गया था। साथ ही एक मोटरसाइकिल को भी लड़के के नाम कर दिया था।
विज्ञापन


छह फरवरी को शादी होने के कारण शादी के कार्डों का वितरण कर दिया गया लेकिन चार फरवरी को लड़के के पिता खेमचंद्र ने दो लाख रुपया की नकदी एवं बाइक की मांग की। मांग पूरी नहीं करने पर शादी तोड़ने तक की धमकी दी। पीड़ित पिता ने दूसरी शादी को रुकवाने व खुद की बेटी की शादी कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें