फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/मिरहची। बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्राली सवार कई लोग घायल हो गए। इनमें से सात लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर मिरहची पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


फिरोजाबाद से कस्बा मिरहची में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाराती ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर आए थे। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली फिरोजाबाद लौट रही थी।

कस्बा मिरहची के समीप ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 से अधिक लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


गंभीर हालत में फूल सिंह पुत्र जीवाराम, नेम सिंह पुत्र श्यामबाबू, अंकुश पुत्र नेम सिंह, प्रेमवीर पुत्र नेकसेराम, लकी पुत्र रामबाबू, साक्षी पुत्री दीवान सिंह, विद्याराम पुत्र गंगाराम निवासी बास झरना नगला सिंघी फिरोजाबाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पलटे ट्रैक्टर ट्राली को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें