फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री के लिए एक घंटा रोका गया ट्रैफिक

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के महानगर में आते ही रास्ते बंद कर दिए गए। एक घंटे तक लोगों ने पुलिस की मनमानी झेली। स्कूली बसों और वाहन चालकों को लंबी दूरी तय करके अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। महानगर के चंपा अग्रवाल इंटर कालेज में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में भाग लेने आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा करीब ढाई बजे पहुंचे। उपमुख्यमंत्री के आगमन होते ही भरतपुरगेट, होलीगेट और कोतवाली रोड से वाहनों की आवाजाही बिल्कुल बंद कर दी गई। मतलब सड़क पूरी तरह वाहनविहीन दिखाई दी। इन मार्गों पर खड़े पुलिसकर्मियों ने स्कूली बस और दोपहिया वाहन को कोतवाली मार्ग पर प्रवेश नहीं दिया। कई वाहन चालकों से तो पुलिसकर्मियों ने अभद्रता तक की। स्कूली बसों में सवार बच्चे काफी विचलित हो उठे। घरों पर देर से पहुंचे इन बच्चों के परिवारीजन भी काफी चिंताग्रस्त दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें