फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे में पेड़ से टकराई बस, चार घायल

विज्ञापन
कोहरे के चलते पेड़ से टकराई बस, चार घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। कोहरे के कारण रोडवेज बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक घायल को आगरा रेफर कर दिया गया।

एटा-पटियाली मार्ग पर गुरुवार सुबह आन घाट के समीप रोडवेज बस के सामने अचानक नीलगायों का झुंड आ गया। नील गायों के झुंड को चालक देख नहीं सका। काफी नजदीक पहुंचने पर नील गाय नजर आईं तो बस चालक ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। इस पर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खेत में खड़े पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में बस चालक महेश चंद्र, परिचालक राधेश्याम, यात्री रीता (18) एवं एक अन्य यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रीता को आगरा रेफर कर दिया गया। प्रभारी एआरएम लोकेश राजपूत ने बताया कि पेड़ की डाल सड़क किनारे काफी नीचे है। इस कारण हादसा हुआ। पेड़ कटवाने के लिए संबंधित विभाग से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें