फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चामुंडा मंदिर गेट पर लगाया बैरीकेडिंग, आक्रोश

विज्ञापन
चंडीगढ़ में हटाए गए विज्ञापन वाले बेरिकेड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

चामुंडा मंदिर गेट पर वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए आधे गेट पर बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए बैरीकेट लगाया गया था, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड ने यह बैरीकेट पूरे गेट पर लगा दिया। भारी वाहनों की आवाजाही के अलावा अन्य वाहनों की आवाजाही रोक दी गई जिससे दूसरे समुदाय के लोगों में आक्रोश भड़क गया। उन्होंने प्रशासन की व्यवस्था का विरोध किया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैरीकेट हटवाकर मामला शांत करवा दिया।

गौरतलब है कि चामुंडा माता मंदिर के मुख्य द्वार पर होकर वाहन निकलते हैं। हल्के वाहनों के अलावा भारी वाहन भी लोग निकालते हैं। इसकी शिकायत पर प्रशासन ने चामुंडा गेट पर भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के उद्देश्य से बैरीकेट लगाया गया। यह बैरीकेट आधा गेट में न लगाकर पूरे गेट में लगा दिया। जिससे दूसरे समुदाय के लोग भड़क गए। उन्होंने चामुंडा गेट पर जाकर बैरीकेट लगाने का विरोध किया।
विज्ञापन


ड्यूटी पर मौजूद होमगार्डों ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर ये लोग गुस्सा जताने लगे। लोगों का कहना था कि बैरीकेटिंग लगाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।

जबकि यहां होकर लोग निकलते हैं। जिससे आवागमन प्रभावित होता है। कोतवाली निरीक्षक पद्म सिंह ने आक्रोश को देखते हुए बैरीकेट हटवा दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यहां चामुंडा गेट से भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। यदि कोई भी भारी वाहन निकालेगा तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हल्के वाहन ही निकाले जा सकते हैं। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कर दिया। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हो गए।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने इस संबंध में बताया कि आधा गेट बंद करने के लिए निर्देश दिए गए थे, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड ने पूरा गेट बंद कर दिया। उन्होंनेे कहा कि प्रशासन की मंशा भारी वाहनों को रोकने की थी। उन्होंने बताया कि हल्के वाहन संचालित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें