फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह की बच्ची के साथ मां और पड़ोसी युवक की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह एक महिला, उसकी दो माह की बेटी और एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिवारवाले इसे हादसा बता रहे हैं जबकि स्टेशन पर मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई थी। महिला और युवक हरियाणा के बल्लभगढ़ के रहने वाले थे।।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे फरीदाबाद बल्लभगढ़ की कृष्णा कालोनी निवासी देवेंद्र सिंह की पत्नी ज्योति, उसकी दो माह की बेटी राधिका और पड़ोसी युवक शिवकुमार की निजामुद्दीन एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। तीनों के शव टुकड़ों में बंट गए थे। इनकी पहचान स्टेशन पर मिले इनके बैग से हुई। शिवकुमार पेशे से ड्राइवर है।
सूचना पाकर बल्लभगढ़ से दोनों के परिवारवाले भी पहुंच गए थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लाइन पार करते वक्त ट्रेन से कटकर मौत हुई है। मौत हादसे में हुई है। वहीं, स्टेशन पर मौजूद लोगों का
विज्ञापन

कहना है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है।

मृतका ज्योति के पति देवेंद्र सिंह ने बताया कि ज्योति घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपने पिता के घर नूंह मेवात जा रही है। उधर, चर्चा यह भी हो रही है कि ज्योति जब घर नहीं लौटी तो पड़ोसी युवक शिवकुमार उसकी तलाश में निकला था। यह दोनों लोग एक साथ कोसीकलां कैसे पहुंचे, वास्तव में क्या हुआ, दोनों एक साथ कैसे कट गए, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। उधर, जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराने के बाद तीनों शव उनके परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें