फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम तक पहुंची स्मार्ट कार्ड में स्क्रेच की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। संभागीय परिवहन कार्यालय में बनाए जा रहे ड्राइविंग लाइसेंस स्मार्ट कार्ड में स्क्रेच आ रहे हैं, उनकी गुणवत्ता खराब हो गई है। सिकंदरा की एक महिला ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


इस पर परिवहन कार्यालय में हड़कंप मच गया। महिला को एक दिन के भीतर ही दूसरा स्मार्ट कार्ड बनाकर दिया गया है। स्मार्ट कार्ड में गड़बड़ी होने पर ऑनलाइन डाटा में भी दिक्कत आ सकती है।
सिकंदरा निवासी महिला ने एक सप्ताह पहले अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया।

डाक से जब स्मार्ट कार्ड घर पहुंचा तो कार्ड पर काफी खरोंच (स्क्रेच) पड़े हुए थे। महिला स्मार्ट कार्ड को पुन: बनवाने को आरटीओ पहुंची, लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें दूसरा कार्ड बनाकर नहीं दिया। महिला ने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई। स्मार्ट कार्ड की फोटो भी इस पर डाली।
विज्ञापन


शिकायत मुख्यमंत्री के शिकायत पोर्टल पर पहुंचने के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने महिला से संपर्क किया। इसके बाद उसे कार्यालय में बुलाकर कुछ ही घंटों में दूसरा स्मार्ट कार्ड बनवाकर दिया।

इस संबंध में प्राविधिक निरीक्षक (तकनीक) सुधीर वर्मा ने बताया कि स्मार्ट कार्ड में स्क्रेच बाद में लगे होंगे। कार्यालय से जारी करते वक्त सही हालत में डाक से भेजा जाता है।

आ चुकी हैं कई शिकायतें
आरटीओ कर्मचारियों की मानें तो दो सप्ताह से ड्राइविंग लाइसेंस के कार्ड में स्क्रेच आने की शिकायतें कई लोग कर चुके हैं। कुछ लोगों को प्रिंटर में दिक्कत होने की बात कहकर लौटा दिया गया। स्थायी लाइसेंस वर्ष 2026 तक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में लाइसेंस धारक को इसे अगले नौ साल तक सुरक्षित रखना होगा। स्क्रेच ज्यादा होने पर इसका डाटा भी साफ्टवेयर में नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें