मथुरा। स्वॉट टीम और बलदेव थाना पुलिस ने चार लोगों को दबोच कर लूट की पांच वारदातें खोली हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से तीन मोटरसाइकिल, करीब डेढ़ लाख रुपये और चांदी का बिछुआ बरामद किया है।
पुलिस ने 25 दिसंबर को अतरौली चेक पोस्ट के पास से नगला उदय सिंह बलदेव निवासी दीपक कुमार, हमवीर, खैर खाड़ा राया निवासी राजेश,अवैरनी बलदेव निवासी लोकेश को गिरफ्तार किया।
प्रेसवार्ता में एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह और एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने बलदेव में 12 दिसंबर को व्यापारी सुभाष चंद बंसल, 14 दिसंबर को नगला बुर्ज मोड़ बलदेव से फाइनेंसकर्मी राजेश, लोकेश एवं दीपक 7 दिसंबर को मई सादाबाद में सर्राफ, 8 दिसंबर को मुरसान रोड सादाबाद से एक व्यक्ति से चेन और 25 अक्तूबर को इटौली में सर्राफ मुकेश के साथ लूटपाट की थी।
पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल दो पौना राइफल, एक तमंचा, चार मोबाइल,1.46 लाख रुपये और 324 चांदी के बिछुए बरामद किए हैं। पकड़े गए सभी बदमाशों पर आपराधिक इतिहास है। पुलिस के अनुसार दीपक और राजेश वारदातों को अंजाम देने से कुछ दिन पहले ही छूट कर आए थे। लूट का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने दस हजार का इनाम घोषित किया है।