फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने डायट पर की तालाबंदी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एटा। शुक्रवार को इन लोगों ने संाकेतिक हड़ताल कर विरोध जताया। साथ ही अविलंब वेतन भुगतान के लिए डायट प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सेवारत स्टाफ आर्थिक तंगी में है। छह माह गुजरने के बाद भी उन्हें वेतन नहीं मिल रहा। समय समय पर दिए ज्ञापन एवं मांगपत्र के बाद भी वेतन न मिलने से परेशान शिक्षक कर्मचारी शुक्रवार को विरोध पर उतर आए। शिक्षक कर्मचारियों ने डायट प्राचार्य को वेतनभुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में रमेश चंद्र राजपूत, बीनी कुशवाहा, डॉ यतेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, बच्चू सिंह, प्रदीप कुमार, बलराम सिंह, शिवराज सिंह, पवन कुमार आदि प्रमुख हैं।


संबद्ध शिक्षकों को मिल रहा वेतन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के मूल शिक्षक कर्मचारी जहां वेतन के लिए परेशान हैं वहीं डायट से संबद्ध परिषदीय शिक्षकों को नियमित वेतन भुगतान हो रहा है। बताते चलें कि डायट में आधा दर्जन शिक्षक संबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



भारत सरकार से निर्धारित अंश न मिलने से डायट शिक्षक-कर्मचारियों को बीते आठ माह से नियमित वेतन नहीं मिल पा रहा। छह माह का वेतन अभी भी देय है। इसे लेकर बढ़ रही अव्यवस्था एवं असंतोष से उच्च विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
मनोज कुमार गिरि, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें