फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर मिले शिक्षक तो बीईओ होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों से शिक्षकों के लगातार गायब मिलने पर बीएसए ने नाराजगी जाहिर की है। बीएसए ने शिक्षकों के स्कूलों से गायब मिलने पर खंड शिक्षाधिकारियों की जवाबदेही तय की है। यदि स्कूलों में शिक्षक समय से नहीं पहुंचते हैं तो खंड शिक्षाधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए विजय प्रताप सिंह पिछले तीन दिनों से लगातार निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई शिक्षक स्कूलों से गायब मिले। इससे साबित हो रहा है कि खंड शिक्षाधिकारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण नहीं करते हैं। इसके चलते शिक्षकों में किसी प्रकार का भय नहीं रहा है। बीएसए ने इस पर कठोर निर्णय लिया है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में सभी शिक्षकों का समय से स्कूल पहुंचना सुनिश्चित करें यदि स्कूल से शिक्षक गायब मिलते हैं तो इसके लिए खंड शिक्षाधिकारियों को भी दोषी माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएसए को पिछले तीन दिनों के निरीक्षण में 15 शिक्षक स्कूल से गायब मिले। जिसके बाद बीएसए को खंड शिक्षाधिकारियों की कार्यशैली पर शक हुआ। जिलाधिकारी ने भी अपने निरीक्षण में मिल रही लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें