कासगंज। निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है। चुनाव-प्रचार में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ प्रत्याशियों के बीच देखी जा रही है। प्रत्याशी एक दूसरे के वोटों में सेंधमारी भी कर रहे हैं। प्रचार की टोली में कौन किसके साथ चल रहा है इस बात पर भी सभी प्रत्याशियों की नजर बनी हुई है। चुनाव प्रचार प्रतिदिन परवान चढ़ रहा है।
समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मंजू अग्रवाल ने दुर्गा कॉलोनी सहित भूतेश्वर कॉलोनी, गंगेश्वर कॉलोनी, अशोक नगर, बड्डू नगर सहित कई इलाकों में वोट मांगे। पार्टी प्रत्याशी ने लोगों को समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान कराए गए नगर में विकास कार्यों का वास्ता भी दिया गया। राजेश अग्रवाल, डा. बाबू सिंह यादव, विशाल कश्यप, जितेेंद्र वार्ष्णेय, सतेंद्र आर्य, सौरभ अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सौरभ प्रकाश रहे।
भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी राधा माहेश्वरी ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड 13 सहित नगर के कई इलाकों में वोट मांगे। सभासद प्रत्याशी संजय गुप्ता, सुरेश माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, गौरीशंकर शर्मा, शरद गुप्ता, राजवीर भल्ला, अनुरोध प्रताप, सचिन गुप्ता, मनोज गुप्ता, सैंकी गुप्ता सहित रहे।
कांगेस प्रत्याशी डा. शशिलता चौहान ने कांग्रेसी नेता एवं समर्थकों के साथ सिटी मोहल्ला सहित कई इलाकों में वोट मांगे। प्रत्याशी ने अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों का हवाला दिया। वहीं आगामी योजनाओं के बारे में भी बताया।राजवीर राना, ललित गौतम, मोनू यादव, धनीराम,इंद्र सोलंकी, गिरीश फौजी,उमेश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
निर्दलीय प्रत्याशी रजनी साहू ने अपने समर्थकों के साथ कई इलाकों में वोट मांगे। उन्होंने नगर में विकास कार्य कराने का वास्ता दिया। राजवीर साहू, सत्यनरायन बिड़ला, गुंजन अग्रवाल, दीपू अग्रवाल, संजीव गुप्ता, राजेश शर्मा, ऋषि वार्ष्णेय, ज्योति माहेश्वरी, रितु माहेश्वरी, प्रेम राना, वीके साहू, सुमन देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।