फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारागाह की 150 बीघाजमीन कराई कब्जा मुक्त

विज्ञापन
निरीक्षण करते नायाब तहसीलदार
विज्ञापन
एटा। तहसील सदर की एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स ने निधौलीकलां के गुणा गांव में 150 बीघा के चारागाह को अवैध कब्जा से मुक्त कराया। इस मामले में किसी को जेल नहीं भेजा गया। हालांकि तहसील प्रशासन का कहना है कि दबंगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विकासखंड निधौलीकलां के गांव गुणा में 150 बीघा के चारागाह पर दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। गुरुवार दोपहर एसडीएम सदर बृजेश कुमार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन गुणा गांव पहुंचा। भारी मात्रा में पुलिस फोर्स को देखकर कोई भी कब्जाधारी सामने नहीं आया। एसडीएम ब्रजेश कुमार और नायब तहसीलदार आरपी सिंह ने चारागाह पर ट्रैक्टर चलवाया और फेंसिग का कार्य शुरू कराया।

प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार जिले में 133 हेक्टेयर जमीन पर लोगों का अवैध कब्जा है। एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स इसमें अभी तक मात्र 44 हेक्टेयर भूमि को ही कब्जा मुक्त करा पाई है। अभी तक 310 लोग प्रशासन को अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज करा चुके हैं। इनमें से 154 शिकायतों का ही निस्तारण हो पाया है। जिला प्रशासन अभी तक भूमाफिया की कोई सूची भी तैयार नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें