फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के चलते प्रत्याशियों के नहीं बन रहे प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। एक तरफ जहां निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी तैयारी में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ लेखपालों और अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते प्रत्याशियों के जरूरी प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे। इसके चलते प्रत्याशियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि निकाय चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऐसे में संभावित प्रत्याशी अपने जरूरी प्रमाण पत्र बनवाने में जुटे हैं। वहीं दूसरी तरफ तहसील में अधिवक्ताओं और लेखपालों की हड़ताल के चलते उनके काम नहीं हो पा रहे। प्रत्याशी तहसील के चक्कर लगा कर परेशान हैं।

न तो उन्हें अधिवक्ता मिल रहे हैं और न ही लेखपाल काम पर दिखाई देते हैं। प्रत्याशियों का कहना है कि हड़ताल के चलते उनके काम रुके हैं। चुनाव प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। प्रमाण पत्र बनवाने में समय लगता है। ऐसे में उन्हें परेशानी हो रही है। जिला प्रशासन को समस्या का समाधान कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें