फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार के बाद अब डायरिया का प्रकोप

विज्ञापन
डायरिया के मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुखार के बाद अब कोल्ड डायरिया का प्रकोप शुरू हो गया है। बुधवार को जिला अस्पताल में कुल 1363 मरीजों इलाज कराने पहुंचे। इनमें 41 मरीजों की हालत गंभीर देख उन्हें भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी के समय यानि अपराह्न करीब दो बजे तक अस्पताल में 713 पुरुष तथा 650 महिला मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें सर्वाधिक मरीज बुखार और कोल्ड डायरिया से पीड़ित थे। बता दें कि जिले में पिछले तीन महीने से संक्रामक रोग का प्रकोप बना हुआ है।

वहीं मौसम में बदलाव के साथ इस समय डायरिया, पेटदर्द, बुखार के मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। सीएमएस डॉ. आरके सागर ने बताया कि सभी चिकित्सकों को ओपीडी में निर्धारित समय से बैठकर मरीजों को उपचार देने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन



वहीं प्राइवेट प्रैक्टिस की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को चिकित्सकों के यहां छापा मारने के निर्देश दिए। बुधवार को जिला अस्पताल के एक वरिष्ठ फिजीशियन के यहां सीएमओ ने छापा मारा। हालांकि यहां मरीज नहीं मिले। चिकित्सक को चेतावनी दी गई है कि प्राइवेट प्रैक्टिस किसी कीमत पर न की जाए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें